फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की हार का बदला लेकर सेरेना पहुंची फाइनल में

Thu, 29 Jan 2015 02:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल की महिला सिंगल्स फाइनलिस्ट डोमिनिका सिबुल्कोवा को हराकर अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स ने सेमीफाइनल में मैडिसन कीज को हराकर अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स की हार का बदला लेते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सेरेना ने 19 वर्षीय मैडिसन को 7-6 और 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मैडिसन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 6-3, 4-6, 6-4 से मात दी थी।

वहीं दूसरी ओर रुस की स्टार टेनिस प्लेयर मारिया शारापोवा ने सेमीफाइनल में अपनी हमवतन माकारोवा को 6-3 और 6-2 दो सेटो से आसानी से हराया। इस जीत के साथ ही शारापोवा भी फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

सानिया और पेस सेमीफाइनल में पहुंचे

ऑस्ट्रेलियन ओपन में बुधवार का दिन भारत के नजरिए से शानदार रहा। सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस ने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मिक्स्ड डबल्स खिताब की ओर कदम मजबूती से बढ़ाते हुए ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस के साथ अंतिम-4 में प्रवेश किया। सानिया-सोओरस ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केसी डेलेक्वा और जॉन पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
 
वहीं पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगीज की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आंद्रिया हलाकोवा और एलेक्जेंडर पेया को 6-3, 6-1 से मात दी। पेस-मार्टिना की सर्विस पहले सेट की शुरुआत में ही ब्रेक हो गई थी, लेकिन फिर उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अपने खेल का स्तर उठाया और विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

पेस-हिंगीज ने यह सेट 6-3 से जीता। दूसरा सेट तो और भी एकतरफा रहा और इंडो-स्विस जोड़ी ने यह 6-1 से अपने नाम कर आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि जूनियर वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी।

दूसरी ओर लड़कों के सिंगल्स वर्ग में सुमित नागल को तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के मार्क पोलमैंस ने एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें