फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन 2019: बार्टी पहली और सेरेना 16वीं बार प्री क्वार्टर में 

Sun, 07 Jul 2019 06:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Serena Williams
विज्ञापन

दुनिया की नंबर-1 एशले बार्टी ने शनिवार को यहां विंबलडन टेनिस में पहली बार चौथे दौर में जगह बनाई जबकि 7 बार की चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स 16वीं बार अंतिम 16 में पहुंचीं। बार्टी ने ब्रिटिश वाइल्ड कार्डधारी हैरियट डार्ट को आसानी से 6-1, 6-1 से शिकस्त दी जबकि 7 बार की चैंपियन सेरेना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जर्मनी के जूलिया जार्जेस को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

विज्ञापन


बार्टी ऑस्ट्रेलिया की ओर से इवोने गूलागोंग कावले के बाद पहली विंबलडन महिला चैंपियन बनने की कोशिश में जुटी हैं। इवोने ने 1980 में दूसरा खिताब जीता था। अब वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए अमेरिका की गैर वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी। बार्टी 2010 के बाद दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला भी हैं। वहीं 16वीं बार चौथे दौर में पहुंचने वाली सेरेना का सामना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो से होगा।

आठवीं वरीयत प्राप्त सेरेना मार्गरेट कोर्ट के सर्वकालिक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने की कोशिश में जुटी हैं। दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा पांच साल में पहली बार अंतिम-16 में पहुंची। पिछली बार उन्होंने 2014 में ऐसा किया था और अपना दूसरा खिताब जीता था। चेक गणराज्य की छठी वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने पोलैंड की मोग्दा लिनेटे को 6-3, 6-2 से पराजित किया और अब उनका सामना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए ब्रिटेन की योहाना कोंता और अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन


जापान के निशिकोरी भी अंतिम-16 में 
पुरुषों के वर्ग में जापान के केई निशिकोरी ने आई सुगियामा के विंबलडन के अंतिम 16 में जगह बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने अमेरिका के स्टीव जॉनसन को 6-4, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। अमेरिका के सैम कुरे ने तीसरे दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया केजॉन विलमैन को 7-6, 7-6, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें