फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हार से सकते में हैं नंबर वन सेरेना

Mon, 30 Jun 2014 08:42 PM IST
अमर उजाला/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में मिली अप्रत्याशित हार से सकते में हैं।
विज्ञापन


टॉप सीड सेरेना को महिला एकल के तीसरे दौर में फ्रांस की कार्नेट के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा था। साल 2005 के बाद विंबलडन में उनकी सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। इससे पहले वर्ष 2005 विंबलडन में सेरेना को अपनी हमवतन जिल क्रेबस से हार झेलनी पड़ी थी।

मैच समाप्त होने के बाद हर किसी की तरह सेरेना भी हैरान नजर आई। इसके एक दिन पहले ही उनकी बहन वीनस विलियम्स पूर्व चैंपियन पेट्रा क्वीतोवा से हार गई थी।

मैच समाप्त होने के बाद पांच बार की चैंपियन सेरेना ने कहा, ‘इस समय सच में मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है। मुझे थोड़ा अनुमान है लेकिन यह मेरे लिए काफी अच्छा रहेगा खुद को आंकने और मूल्यांकन करने के लिए। मुझे लगता है कि आमतौर पर हर कोई मेरे खिलाफ खेलने में अपना सब कुछ झोंक देते है। अंत: अब मैं आश्वस्त हूं कि अगले मैच में ऐसा नहीं होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें