फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना फाइनल में, नदाल, शारापोवो भी बढ़े

Sun, 12 May 2013 12:15 AM IST
मैड्रिड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के नंबर पांच स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नदाल यहां चल रहे मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे जबकि अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई। लेकिन ब्रिटेन के एंडी मरे का क्ले कोर्ट पर खिताब जीतने का सपना क्वार्टरफाइनल में मिली हार से टूट गया।
विज्ञापन


नदाल ने क्वार्टरफाइनल में हमवतन डेविड फेरर के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6, 6-0 से जीत हासिल की। घुटने की चोट से उबरने के बाद अपने चौथे खिताब की तलाश में जुटे नदाल का सेमीफाइनल में हमवतन पेब्लो एंडुजार से मुकाबला होगा।

वाइल्ड कार्ड एंडुजार ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल में 14वीं सीड जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 7-5 से हराया। वहीं, मरे को चेक गणराज्य के थामस बर्डिच के हाथों 6-7, 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। बर्डिस की भिड़ंत 15वीं सीड स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका से होगा जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में सातवीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेंड सोंगा को 6-2, 6-7, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


महिलाओं में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सातवीं सीड इटली की सारा इरानी को लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेरेना का फाइनल में विश्व की दूसरे नंबर की रूस की मारिया शारापोवा और 16वीं सीड सर्बिया की एना इवानोविच के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता के साथ मुकाबला होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें