फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: सानिया-पेस मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में

Thu, 02 Jun 2016 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ियों सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और अब उनके बीच खिताबी भिड़ंत की संभावना बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने बृहस्पतिवार को सातवीं वरीयता प्राप्त युंग जान चान और मैक्स मिर्नई की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 3-6, 10-6 से पराजित किया। अन्य क्वार्टर फाइनल में लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी एलेना वेस्टनीना ओर ब्रूनो सुआरेस को 6-4, 6-3 से मात दी।

सानिया मिर्जा ने अपना पिछला मिश्रित युगल खिताब 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ यूएस ओपन के रूप में जीता था। सेमीफाइनल में सानिया-डोडिग की टक्कर तीसरी वरीय और स्थानीय दावेदार क्रिस्टिना मलेदेनोविच और पिएरे ह्यूज हर्बट से होगी जिन्होंने अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त बाब ब्रायन और कोको वेंदेवेगे की जोड़ी को 2-6, 6-2, 13-11 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें