फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: सानिया मिर्जा की चुनौती खत्म, मिक्स डबल्स में बोपन्ना-डाबरोवस्की ने दी मात

Tue, 06 Jun 2017 02:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सानिया मिर्जा(फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
 रोहन बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला डाबरोवस्की ने सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सातवीं सीड बोपन्ना और डाबरोवस्की ने दूसरी सीड सानिया और डोडिग को क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया। यह मुकाबला 52 मिनट तक चला।
विज्ञापन


बोपन्ना इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में एकमात्र भारतीय चुनौती बचे हुए हैं। वह युगल में पहले ही बाहर हो चुके हैं। इस हार के बाद सानिया की चुनौती टूर्नामेंट में खत्म हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें