फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया और हिंगिस फिर जीती, पहुंची क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की स्वेतलाना कुज्नेतसोवा और इटली की रोबर्टा विंसी को एक घंटे और 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन


टॉप सीड सानिया और हिंगिस का क्वार्टर फाइनल में सामना 12 वरीयता प्राप्त अमेरिका की एना-ग्रोएनफील्ड और जर्मनी की कोको वांडेवेघे से होगा। सानिया को सोमवार को पद्मभूषण पुरुस्कार से सम्मानित भी किया गया।

बोपन्ना मिश्रित युगल के अंतिम-8 में
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके चीनी ताइपे के जोड़ीदार यंग-जान चान मिश्रित युगल के अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। बोपन्ना और चान ने प्री- क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और पोलैंड के लुकास कुबोत की जोड़ी को 4-6, 6-3 (10-6) से शिकस्त दी।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में प्रांजला और करमन भी आगे बढ़ीं
जूनियर लड़कियों की एकल स्पर्धा में 10वीं सीड प्रांजला यादलापल्ली ने ऑस्ट्रिया की मीरा एनटोनिच को 7-6(5), 6-3 से हराया जबकि करमन थांडी ने हंगरी की पन्ना उदवार्डी को 6-4, 6-2 से हराया। करमन और प्रांजला ने युगल मुकाबले में स्थानीय जोड़ी पेत्रा हुले और सेलिना तुरुलजा की जोड़ी को 6-4, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन

वावरिंका बाहर, मरे-फेरर आगे बढ़े

वर्ल्ड में दूसरे नंबर के खिलाड़ी एंडी मरे और स्पेन के डेविड फेरर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि पूर्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के चौथी वरीयता के स्टेन वावरिंका को कनाडा के 13वीं वरीयता के मिलोस राओनिक के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

एंडी मरे ने चौथे दौर में बर्नाड टोमिच को 6-4, 6-4, 7-6 से पराजित किया। मरे ने टोमिच के खिलाफ सेट न गंवाने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा। मरे की टक्कर अब स्पेन के डेविड फेरर से होगी जिन्होंने जान इस्नर को दो घंटे चले मुकाबले में 6-4, 6-4, 7-5 से पराजित किया।

फेरर छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल हुए हैं। आठवें दिन यहां उलटफेर देखने को मिला जब मिलोस राओनिक ने 2014 में यहां चैंपियन रहे स्टेन वावरिंका को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3, 5-7, 4-6, 6-3 से हरा दिया। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में राओनिक कभी जीत हासिल नहीं कर पाए थे।

कनाडा के राओनिक ने पहले दोनों सेट 38-38 मिनट में अपने कब्जे में कर लिए थे। मगर वावरिंका ने तीसरे सेट में वापसी की। चौथे सेट में लंबी रैलियां हुई शुरुआत में छह बार ड्यूज हुआ। एक समय स्कोर 5-5 था लेकिन वावरिंका मुकाबले को पांचवें सेट में ले गए। वहां भी उन्होंने शुरुआत में अपनी लय कायम रखी लेकिन बाद में कनाडियाई खिलाड़ी ने बाजी मार ली।

ब्रिटेन की जोहाना कोंटा क्वार्टर फाइनल में
महिला वर्ग में ब्रिटेन की जोहाना कोंटा का शानदार अभियान जारी है। दुनिया की 47वें नंबर की खिलाड़ी ने रूस की एकाटेरिना मकारोवा को तीन घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 8-6 से पराजित किया। कोंटा ने इससे पहले अमेरिका की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स को भी उलटफेर में हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें