फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: सानिया को सेमीफाइनल में अपनी पुरानी जोड़ीदार से झेलनी पड़ी शिकस्त

Sat, 09 Sep 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : twitter
विज्ञापन
यूएस ओपन के सेमीफाइनल में सानिया मिर्जा और शुई पेंग की जोड़ी मार्टिना हिंगिस और युंग-जान चैन से हार गई। यूएस ओपन के महिला युगल सेमीफाइनल में सानिया मिर्जा और शुई पेंग की जोड़ी मार्टिना हिंगिस और युंग जान चैन से 4-6,4-6 से हारी। 
विज्ञापन
Sania Mirza and Peng Shuai lose against Martina Hingis and Chan Yuan-Jan in women's doubles semifinal at US Open — ANI (@ANI) September 8, 2017



भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने 2017 सीजन में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सानिया ने अपनी जोड़ीदार चीनी-ताइपे की शुई पेंग के साथ यूएस ओपन के महिला डबल्स इवेंट में टिमिया बाबोस और एंड्रिया लावाकोवा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

चौथी वरीय इंडो-चीनी जोड़ी ने पांचवीं वरीय हंगरी-चेकगणराज्य को क्वार्टरफाइनल में दो सेटों में 7-6 (5), 6-4 से मात दी थी। सानिया और उनकी जोड़ीदार ने एक घंटे 56 मिनट के कड़े संघर्ष के बाद यह मुकाबला जीता था। 
विज्ञापन


क्वार्टरफाइनल में प्रवेश सानिया का इस वर्ष अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इससे पहले तीन मेजर ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में वो तीसरे दौर में बाहर हुई जबकि फ्रेंच ओपन में उनका सफर पहले ही दौर में थम गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें