भारतीय महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस बीएनपी परिबास ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई है।
टॉप सीड सानिया और हिंगिस ने महिलाओं की युगल स्पर्धा के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की कैसी डेलाकुआ और समांथा स्टोसुर को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
सानिया और हिंगिस का अगले दौर में सामना स्थानीय खिलाड़ी वानिया किंग और रूस की एला कुदर्व्तसेवा से होगा जिन्होंने जर्मनी की एना-लेना ग्रोएनफेल्ड और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी को 4-6, 6-3,10-5 से पराजित किया।