फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई ओपन: चोट से उबरते हुए सानिया की शानदार वापसी, जोड़ीदार गर्सिया के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में

Tue, 18 Feb 2020 10:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पिंडीली की चोट से उबरने के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी
  • कैरोलिन गर्सिया के साथ युगल में मिली वाइल्डकार्ड एंट्री
  • पहला मैच जीतकर प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंची 
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंडीली की चोट से उबरने के बाद कोर्ट पर उतरी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने जीत के साथ आगाज किया। सानिया ने फ्रांस की अपनी जोड़ीदार कैरोलिन गर्सिया के साथ मिलकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


सानिया-गर्सिया ने रूस की एला कुद्रीयावत्सेवा और स्लोवानिया की कैटरीना सर्बोतनिक को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 4-6,10-8 से पराजित किया। सानिया-गर्सिया का सामना अब चीन की साइसाइ झेंग और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें