फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-बेथानी की जोड़ी सेमीफाइनल में

Sat, 27 Apr 2013 09:10 PM IST
स्टुटगार्ट/बर्लिन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंड्स ने लिजेल ह्यूबर और जानेटे हुसारोवा को सीधे सेटों में हराकर पोर्श्चे टेनिस ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


गैरवरीय इंडो-अमेरिकी जोड़ी ने अमेरिकी-स्लोवाकियाई जोड़ी पर 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। वहीं, दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी और दूसरी सीड चीन की ली ना ने पूर्व विंबलडन चैंपियन चेक गणराज्य के पेत्रा क्वितोवा को 6-3, 7-5 से हराकर स्टुटगार्ट ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की क्वालीफायर बेथानी माटेक सेंडस से होगा, जिन्होंने जर्मनी की सबाइन लेसिकी को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और गत चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा का मुकाबला तीसरी सीड जर्मनी की एंगलिक कर्बर से होगा।
विज्ञापन


शारापोवा ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया की अना इवानोविच को 7-5, 4-6, 6-4 से हराया जबकि कर्बर ने कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा पर 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें