फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया की हार के साथ ही खत्म हो गई भारतीय चुनौती

Wed, 07 Sep 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
विज्ञापन
वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में सानिया और बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती अब खत्म हो गई है।
विज्ञापन


दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्ट्राइकोवा को टॉप सीड कैरोलीन गार्सिया और क्रिस्टीना म्लादेनेविच ने क्वार्टर फाइनल में 7-6, 6-1 से पराजित किया। भारत के रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस और साकेत माइनेनी अपने-अपने मैच पहले ही हार चुके हैं।

पहले सेट में दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी। इसके बाद सर्विस बरकरार रखते हुए सेट को टाइब्रेकर तक ले गए। सातवीं वरीय सानिया और स्ट्राइकोवा की जोड़ी मिनी सर्विसब्रेक में हार गई।
विज्ञापन


लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना जैसे दिग्गज युगल खिलाड़ी पहले ही अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे। सिर्फ सानिया की ही चुनौती बची थी लेकिन महिला युगल में उनका कारवां क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में वोजनियास्की के सामने होंगी केरबर

एंजेलिक कर्बर - फोटो : Reuters
दूसरी ओर, विश्व की पूर्व नंबर वन डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलीन वोजनियास्की यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। वर्ष 2009 और 2014 की उप विजेता वोजनियास्की ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में लात्विया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा को 6-0, 6-2 से पराजित किया।

सेमीफाइनल में वोजनियास्की की भिड़ंत दूसरी सीड जर्मनी की एंजलिक केरबर से होगा जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में इटली की रोबर्टा विंसी को 7-5, 6-0 से शिकस्त दी। केरबर का वोजनियास्की के खिलाफ 7-5 का जीत हार का रिकॉर्ड है।

2010 और 2011 की सेमीफाइनलिस्ट वोजनियास्की इस साल की शुरुआत में टखने में चोट की वजह से तीन महीने खेल से दूर रही थीं। दूसरी ओर, वर्ष 2013 में टेनिस से संन्यास लेने के बाद शानदार वापसी करने वाली सेवास्तोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में खेल रही थीं। सेवास्तोवा ने 30 बेजां गलतियां कीं जबकि वोजनियास्की ने केवल पांच कीं। पहले सेट के दूसरे ही गेम में सेवास्तोवा को दाहिने टखने में चोट लग गई थी।

एक अन्य सेमीफाइनल में विश्व की नंबर वन सेरेना विलियम्स का सामना पांचवीं सीड सिमोना हालेप से होगा जबकि क्रोएशिया की युवा एना कोनजूह का सामना चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लीसकोवा से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें