फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: बोपन्ना की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त, जोकोविच 15वीं बार क्वार्टरफाइनल में

Mon, 07 Jun 2021 09:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

रोहन बोपन्ना के हार के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। बोपन्ना और कुगोर को पाब्लो एंडुजार और पेड्रो मार्टिनेज की स्पेन की जोड़ी के खिलाफ एक घंटा और 17 मिनट चले मुकाबले में सीधे सेटों में 5-7 3-6 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार फ्रेंको कुगोर को सोमवार को पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। बोपन्ना और कुगोर को पाब्लो एंडुजार और पेड्रो मार्टिनेज की स्पेन की जोड़ी के खिलाफ एक घंटा और 17 मिनट चले मुकाबले में सीधे सेटों में 5-7 3-6 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


भारत और क्रोएशिया की गैरवरीय जोड़ी को रविवार को प्रीक्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के मात्वे मिडलकूप और अल सलवाडोर के मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी के खिलाफ वाकओवर मिला था। पिछले हफ्ते दिविज शरण और अंकित रैना को अपने क्रमश: पुरुष और महिला युगल के पहले दौर के मुकाबलों में ही हार का सामना करना पड़ा था। एकल वर्ग में सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन और अंकिता मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे थे।

विज्ञापन

जोकोविच 15वीं बार क्वार्टरफाइनल में

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पहले दो सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए इटली के किशोर लोरेंजो मुसेटी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय जोकोविच ने पहले दो सेट 6-7, 6-7 से गंवाने के बाद अगले दो सेट 6-1, 6-0 से जीते और जब वह पांचवें और निर्णायक सेट में 4-0 से आगे चल रहे थे तब 19 साल के मोसेटी ने ग्रोइन की चोट के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया जिससे सर्बियाई खिलाड़ी रोलां गैरो पर 15वीं बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। सर्बिया के जोकोविक अगले दौर में इटली के ही नौवें वरीय मातियो बेरेटिनी से भिड़ेंगे, जिन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर के टूर्नामेंट से हटने पर अंतिम आठ में जगह बनाई।

पहले दो सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने जोरदार वापसी की और मुसेटी के चोट के कारण जूझने का पूरा फायदा उठाया। इटली के खिलाड़ी को चौथे सेट में मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा और वह कुछ देर के लिए कोर्ट छोड़कर बाहर भी गए। जोकोविच ने दो सेट से पिछड़ने के बाद तीसरे सेट में सिर्फ 10 और चौथे सेट में सिर्फ चार अंक गंवाए। उन्होंने आखिरी 13 गेम जीते। जोकोविच दूसरे फ्रेंच ओपन और करियर के 19वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। पांच सेट तक चलने वाले मुकाबलों में यह जोकोविच की 34वीं जीत है जबकि 10 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें