फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोपन्ना सात पायदान की छलांग लगाकर युगल रैंकिंग में 39वें नंबर पर पहुंचे 

Tue, 13 Aug 2019 02:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना एटीपी रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाकर युगल में रैंकिंग में 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले 14 सप्ताह में यह उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। दिविज शरण 47वें और लिएंडर पेस 71वें स्थान पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन


जीवन नेदुचेझियन 85वें और पूरव राजा 86वें को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन एक पायदान नीचे 91वें स्थान पर खिसक गए हैं। साकेत माइनेनी 21 स्थान ऊपर 250वें स्थान पर पहुंच गए हैं। महिला एकल में अंकिता रैना दो पायदान नीचे 197वें स्थान पर लुढ़क गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें