फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: बोपन्ना-निकोलस की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर, स्पेन के पेड्रो-मुनार ने हराया

Tue, 14 Jan 2025 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने मजबूत शुरुआत की और शुरुआती गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखी। स्पेन की जोड़ी ने हालांकि धीरे धीरे लय पकड़ी और बेसलाइन पर प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस की जोड़ी मंगलवार को पेड्रो मार्टिनेज और जाउमे मुनार की स्पेनिश जोड़ी से हारकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल स्पर्धा से बाहर हो गई। बोपन्ना और बैरिएंटोस को लगभग दो घंटे तक चले मैच में 5-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। भारत और कोलंबिया की 14वीं वरीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अहम क्षणों में वे पिछड़ गए और स्पैनिश जोड़ी जीत सुनिश्चित करने में सफल रही।
विज्ञापन


बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने मजबूत शुरुआत की और शुरुआती गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखी। स्पेन की जोड़ी ने हालांकि धीरे धीरे लय पकड़ी और बेसलाइन पर प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई। स्पेनिश जोड़ी ने अहम ब्रेक प्वाइंट बनाकर पहला सेट जीता। दूसरे सेट में भी मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन टाइब्रेकर में स्पेनिश जोड़ी ने जीत दर्ज की।

44 वर्ष के बोपन्ना ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ इस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीता था। वह ओपन युग में ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। बोपन्ना और एबडेन ने हालांकि पिछले साल नवंबर में तूरिन एटीपी फाइनल्स के बाद अलग होने का फैसला लिया। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल भी पहले दौर में चेक गणराज्य के थॉमस माचाक से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें