फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप: बोपन्ना-शरण की जोड़ी ने रखी भारत की उम्मीदें कायम, जीता युगल मुकाबला 

Sat, 02 Feb 2019 03:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना, दिविज शरण
विज्ञापन

अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने एक सेट से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए सिमोन बोलेली और मातेओ बेरेतिनी को हराकर इटली के खिलाफ डेविस कप क्वॉलिफायर में भारत की उम्मीदें कायम रखी। 

विज्ञापन


बोपन्ना और शरण ने दूसरे सेट के चौथे गेम में बेरेतिनी की सर्विस तोड़कर वापसी की। उन्होंने एक घंटे 43 मिनट तक चला मुकाबला 4-6, 6-3, 6-4 से जीता। 2012 के बाद वापसी कर रहे शरण ने बोपन्ना का पूरा साथ देते हुए फोरहैंड पर विनर लगाकर जीत दिलाई। 

इससे पहले भारत को पहले दो एकल मुकाबलों में पराजय झेलनी पड़ी थी। अब भारतीय टीम उलट एकल खेलेगी। शरण ने कहा, 'भारत के लिए खेलने का दबाव था लेकिन रोहन के साथ रहने से वह महसूस नहीं हुआ। मुझे ग्रास पर खेलना पसंद है और मैने बेसिक्स पर फोकस रखा।' 
विज्ञापन


बेरेतिनी की सर्विस तोड़कर वापसी करने वाली भारतीय जोड़ी ने फिर दबाव बनने नहीं दिया। नौवां गेम सात मिनट तक खिंचा। इतालवी जोड़ी ने पहला सेट जीत लिया लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने उन्हें मौका नहीं दिया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें