फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS Open: टेनिस के 'महामानव' बने रोजर फेडरर, जीता 20वां ग्रैंडस्लैम

Sun, 28 Jan 2018 05:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 36 साल के फेडरर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स फाइनल में मारिन सिलिच को पांच सेटों के कड़े मुकाबलें में मात देकर करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। 

विज्ञापन


फेडरर ने फाइनल में सिलिच को 6-2, 6-7(5), 6-3, 3-6 और 6-1 से मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। इसी के साथ रोजर फेडरर स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। अब वह मार्गरेट कोर्ट, सेरेना विलियम्स और स्टेफी ग्राफ की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 20 या इससे अधिक मेजर खिताब जीते। उल्लेखनीय है कि रोजर फेडरर विश्व के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।

<blockquote class="twitter-tweet" data-partner="tweetdeck"><p lang="und" dir="ltr">😘🏆<a href="https://twitter.com/hashtag/AusOpen?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AusOpen</a> <a href="https://t.co/WGrf0s1U8g">pic.twitter.com/WGrf0s1U8g</a></p>&mdash; #AusOpen (@AustralianOpen) <a href="https://twitter.com/AustralianOpen/status/957583081283596288?ref_src=twsrc%5Etfw">January 28, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 



फेडरर ने सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में कदम रखा था और छठी बार इस खिताब को  जीतने में कामयाबी हासिल की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें