महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी और गत चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने आसान जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि एगुएने बुचार्ड को हार मिली। फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी ने झेंग साईसाई को आसानी से 6-4,6-2 से और जर्मनी की कर्बर ने हमवतन तातजाना मारिया को 6-4,6-3 से पराजित किया। बुचार्ड को तमारा जिदानसेक से 3-6,7-5, 6-8 से हार झेलनी पड़ी। जोहाना कोंटा ने एना बोगदान को 7-5,6-2 से, बेलिंडा बेंसिस ने अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंको 6-2,6-2 से, स्लोएने स्टीफंस ने टिमिया को 6-2,6-4 से, कैइया केनेपी ने स्टीफने वोगेले को 5-7,7-5,6-4 से, कैटरीना सिनिकोवा ने एकटेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 2-6,6-1,6-1 से, विक्टोरिया अजारेंका ने एलिजे कॉर्नेट को 6-4,6-4 से और लॉरेन डेविस ने के कोजलोवा को 6-3,6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।