फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनसिनाटी मास्टर्स: एंड्रे रुबलेव ने रोजर फेडरर तीसरे दौर में हराकार चौंकाया

Fri, 16 Aug 2019 12:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर यूएस ओपन से पहले सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। रूसी टेनिस खिलाड़ी एंड्रे रुबलेव ने सात बार के सिनसिनाटी चैंपियन रहे रोजर फेडरर को गुरुवार को हराकर सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर किया। फेडरर 61 मिनट में 21 वर्षीय रूसी क्वालीफायर एंड्रे रुबलेव से सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हार गए। 21 वर्षीय रुबलेव की एटीपी रैंकिंग में 70वें पायदान पर हैं।  

विज्ञापन


38 वर्षीय फेडरर विंबलडन के ओपन के फाइनल में भी नोवाक जोकोविच से हार गए थे। जीत के बाद रुबलेव ने कहा कि, यह मेरी सबसे बड़ी और सबसे भावनात्मक जीत है। एटीपी के अनुसार फेडरर की यह दूसरी सबसे तेज हार थी, इससे पहले वह 2003 में सिडनी में फ्रेंको स्क्वीलरी से 54 मिनट में हार गए थे। फेडरर पिछली बार 2015 में सिनसिनाटी मास्टर्स खिताब जीते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें