टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को लेवर कप में अपना आखिरी मैच खेला। इस मैच में वह राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे थे। वहीं, उनके सामने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक की जोड़ी थी। फेडरर-नडाल को इस मैच में 4-6, 7-6 (2), 11-9 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भले ही नडाल और फेडरर की जोड़ी हार गई हो, लेकिन अपने 24 साल के करियर में फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यहां हम उनके 10 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
फेडरर 2018 तक सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन इसके बाद चोट के चलते वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 विंबलडन में खेला था। इसके बाद उन्होंने लेवर कप में नडाल के साथ अपने करियर का आखिरी मैच खेला।