तीन बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने मियामी ओपन 2019 के चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया है। फेडरर ने दुनिया के 103 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फिलिप क्रांजिनोविक को हराकर यह कारनामा किया है। क्रांजिनोविक को फेडरर ने सीधे सेटों में 7-5 6-3 से मात दी।
20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने एटीपी के मौजूदा सीजन में अब तक सिर्फ दो मुकाबले गंवाए हैं, जबकि 14 मैचों में जीत दर्ज की है।