फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद क्ले कोर्ट पर लौटेंगे फेडरर, मैड्रिड ओपन में करेंगे वापसी

Fri, 03 May 2019 08:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-20 मैच इस सत्र में अभी तक फेडरर ने खेले हैं जिसमें से 18 जीते और सिर्फ दो हारे हैं 
-101 खिताब जीत चुके हैं फेडरर अब तक 
-11 क्ले कोर्ट ट्रॉफियां जीती हैं स्विस स्टार ने 
-01 बार ही फ्रेंच ओपन (रोलां गैरां) का खिताब जीत पाएं हैं 
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर तीन साल बाद पहली शुक्रवार से क्वालिफाइंग के साथ शुरू हुए मैड्रिड ओपन से क्ले कोर्ट पर वापसी करेंगे। हालांकि इसके मुख्य दौर के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी फेडरर, नडाल और जोकोविच अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने माना कि वह ‘नो मैंस लैंड’ में जाने जैसा महसूस कर रहे हैं। स्विट्जरलैंड के 37 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने आखिरी बार 2016 में रोम मास्टर्स खेला था। उसके बाद लगातार हार्ड और ग्रास कोर्ट पर खेल रहे हैं। अपने कॅरिअर के आखिरी पड़ाव में पहुंचे फेडरर अब उस कोर्ट पर खुद को चुनौती देना चाहते हैं जो उनके चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नदाल की बादशाहत का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा मैं काफी रोमांचित हूं। यह अच्छी चुनौती है। मुझे लग रहा है कि नो मैंस लैंड में जा रहा हूं। मुझे नए सिरे से शुरू करना होगा।

फेडरर का लंबे समय से सपना रोलां गैरां (फ्रेंच ओपन) रहा है। उन्होंने यह ट्रॉफी सिर्फ एक बार 2009 में जीती थी। उसके बाद वह (2006, 2007, 2008 व 2011) चार बार उपविजेता रहे और हार बार फाइनल में नदाल से हारे। ग्यारह बार के रिकॉर्ड फ्रेंच ओपन चैंपियन नदाल की हाल के दिनों में बार्सिलोना और मोंट कार्लो जैसे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में हार से फेडरर के लिए इस नो मैंस लैंड कोर्ट पर अच्छा करने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें