फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन में 14वीं बार रोजर फेडरर ने किया यह कारनामा

Tue, 05 Jul 2016 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : PTI
विज्ञापन
नंबर वन नोवाक जोकोविक के बाहर होने के बाद खिताब की जंग थोड़ी आसान हो गई है। इस बीच विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, इंग्लैंड के एंडी मरे और क्रोएशिया के मारिन सिलिच अपने-अपने मुकाबले जीतकर विंबलडन ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन


फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 में अमेरिका के स्टीव जॉनसन को 6-2, 6-3, 7-5 से पराजित किया। फेडरर ग्रास कोर्ट के इस टूर्नामेंट में 14वीं बार (10-3) अंतिम-8 में पहुंचे हैं। उन्होंने ओपन युग में जिम्मी कोनर्स के विंबलडन में 14 क्वार्टर फाइनल (11-3) खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

19वीं सीड सिलिच और जापान के केई निशिकोरी के बीच मुकाबला पूरा नहीं हो सका, क्योंकि चोट की वजह से निशिकोरी रिटायर्ड हो गए। निशिकोरी जब कोर्ट से बाहर गए उस समय सिलिच 6-1, 5-1 से आगे थे। नोवाक जोकोविच को हराने वाले सैम क्वेरी ने अंतिम-16 के मुकाबले में फ्रांस के निकोलस माहूत को 6-4, 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड के एंडी मरे भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने कनाडा के निक किरियोस को एकतरफा मुकाबले में 7-5, 6-1, 6-4 से हराकर अपने कदम आगे बढ़ा लिए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स

सेरेना विलियम्स
महिला सिंगल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सेरेना 45वीं बार ग्रैंड स्लैम के अंतिम-8 में पहुंची हैं। वैसे महिला वर्ग में ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड क्रिस एवर्ट के नाम दर्ज है जो 54 बार तो मार्टिन नावरातिलोवा 53 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। 

विलियम्स बहनों के अलावा रोमानिया की पांचवीं सीड सिमोना हालेप, जर्मनी एंजेलिका क्रेबर और स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा भी महिला एकल के अंतिम-8 दौर में प्रवेश कर गई हैं।

जबकि पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का सफर थम गया है। हालेप ने अमेरिका की मेडिसन केयस को कड़े मुकाबले में 6-7, 6-4, 6-3 से पराजित किया। क्रेबर ने जापान की मिसाकी दोई को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

वहीं सिबुल्कोवा ने रद्वांस्का को 6-3, 5-7, 9-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा ने लूसी साफरोवा को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। रूस की अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा ने अमेरिका की कोको वांडेवेघे को 6-3, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें