फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑपरेशन के बाद 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर की नजरें 2021 ओलंपिक पर

Mon, 06 Jul 2020 09:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

घुटने के दो ऑपरेशन से उबर रहे रोजर फेडरर की नजरें अब 2021 टेनिस सत्र और टोक्यो ओलंपिक पर लगी है।

विज्ञापन


फेडरर ने सोमवार को कहा कि वह अभी शीर्ष स्तर का टेनिस नहीं खेल सकते लेकिन वह तेजी से उस ओर बढ रहे हैं ।

प्रशंसकों के सवालों के आनलाइन जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।'

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर ने एकल में कभी ओलंपिक स्वर्ण नहीं जीता। उन्होंने कहा, 'मैं अगले साल यह तमन्ना पूरी करना चाहता हूं।'

ओलंपिक फाइनल एक अगस्त 2021 को होगा। फेडरर इसके एक सप्ताह बाद 40 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में अपने स्विस साथी स्टान वावरिंका के साथ युगल स्वर्ण जीता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें