फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा, दिमित्रोव ने क्वार्टरफाइनल में हराया

Wed, 04 Sep 2019 10:18 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

पांच बार के यूएस ओपन चैंपियन और 20 ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर का सफर यूएस ओपन में थम गया। बुधवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्हें बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में हरा दिया। 

विज्ञापन


दिमित्रोव ने यह मैच 3-6, 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से जीत लिया। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे। 38 वर्षीय फेडरर को मैच के दौरान लगातार पैर में परेशानी हो रही थी। चौथे सेट के बाद वह ब्रेक लेकर अपने ट्रेनर के साथ कोर्ट से बाहर गए, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें वास्तव में क्या परेशानी है।

गत यूएस ओपन चैंपियन सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर हो गए थे। जिसके बाद फेडरर के लिए 21वें ग्रैंड स्लैम जीतने की राह आसान मानी जा रही थी, लेकिन दिमित्रोव ने उनका यह सपना तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें