फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिसबेन में फेडरर ने दर्ज की 1000वीं जीत

Mon, 12 Jan 2015 01:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजर फेडरर ने नए साल की शुरुआत में एक नया मुकाम हासिल किया। स्विस स्टार ने पहली बार ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट जीत करअपने कैरियर की 1000वीं जीत दर्ज़ कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


फाइनल में टॉप सीड फेडरर ने कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-4, 6-7, 6-4 से हराया। इससे पहले उन्होंने 53 मिनट में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया था। यह उनके कैरियर का 83वां ख़िताब है।

फेडरर 1000वीं जीत दर्ज करने वाले जिमी कोनर्स और इवान लेंडल जैसे बड़े खिलाड़ियों की जमात में भी शुमार हो गए। एक हजार एटीपी मैच जीतने वले फेडरर तीसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


जिमी कोनर्स के नाम 1253 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड है जबकि इवान लेंडल के नाम 1071 जीत दर्ज है। जीत के बाद स्विस स्टार ने कहा कि ब्रिसबेन ओपन का फाइनल उनके लिए हमेशा खास रहेगा। यह मेरे लिए विशेष क्षण है। मैं बहुत खुश हूं। आप लोगों के सामने 1000वीं जीत दर्ज करना मेरे लिए काफी मायने रखती है। मैं इस मैच को कभी नहीं भूलूंगा।'

फेडरर अब तक 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। ब्रिसबेन ओपन खिताब जीतकर उन्होंने वर्ष 2015 के सत्र का भी शानदार आगाज किया। वह अब 19 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए मेलबर्न जाएंगे, जहां उनकी नजर 18वें ग्रैंड स्लैम पर होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें