फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABN AMRO: रोजर फेडरर ने रचा इतिहास, नीदरलैंड के रॉबिन हास को हरा कर बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी

Sat, 17 Feb 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : File
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एबीएन एमरो वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के रॉबिन हास को 4-6, 6-1,6-1 से मात देने में कामयाब रहे। इस जीत के साथ ही फेडरर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन चुके हैं। बता दें कि 36 साल के फेडरर वर्ल्ड नंबर वन बनने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन


फेडरर से पहले स्पेन के राफेल नडाल नंबर वन टेनिस प्लेयर थे। फेडरर से पहले सबसे उम्रदराज नंबर वन खिलाड़ी बने रहने का कारनामा आंद्रे अगासी के नाम था। वहीं, यह महिलाओं में यह रिकॉर्ड सेरेना विलियम्स के नाम था। 

अमेरिका के अगासी सितंबर 2003 में 33 साल और 131 दिन की उम्र में नंबर वन बने थे, जबकि सेरेना मई 2017 में 35 साल की उम्र में नंबर-1 खिलाड़ी बनी थीं। इससे पहले फेडरर 4 नवंबर 2012 को नंबर वन खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सबसे अधिक समय तक नंबर वन खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड फेडरर के नाम

रोजर फेडरर - फोटो : File
फेडरर के नाम सबसे अधिक (302 हफ्ते) समय तक नंबर वन खिलाड़ी बने रहने का भी रिकॉर्ड है। उनके बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक नंबर वन बने रहने का रिकॉर्ड पीट सैंप्रास के नाम है। वह अपने करियर में 286 हफ्ते तक नंबर वन रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें