फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP Finals: जोकोविच को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

Fri, 15 Nov 2019 11:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आखिरकार रोजर फेडरर ने विंबलडन 2019 फाइनल की हार का बदला ले ही लिया। नोवाक जोकोविच को गुरुवार को एटीपी फाइनल्स में हराते हुए रोजर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए। अपने पहले मैच में डोमिनिक थीम से सीधे सेटों में पराजय झेलने वाले फेडरर ने अपनी शानदार फार्म दिखाई और 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


जोकोविच की इस हार से राफेल नडाल को नंबर एक से हटाने और वर्ष के आखिर में शीर्ष पर काबिज होने की संभावना भी समाप्त हो गई। जोकोविच खिताब जीतने पर ही नडाल को नंबर एक से हटा पाते, लेकिन अब स्पेनिश खिलाड़ी का वर्ष के आखिर में शीर्ष पर बने रहना तय हो गया है।

फेडरर 17वीं बार एटीपी फाइनल्स में भाग ले रहे हैं और वर्ष के इस आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 16वीं बार पहुंचे हैं। वह ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में थीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे। जोकोविच को इससे पहले थीम से भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


ब्योर्न बोर्ग ग्रुप के औपचारिक मैच में आठवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी ने थीम को 7-6 (7/3), 6-3 से हराया। फेडरर सेमीफाइनल में आंद्रे अगासी ग्रुप के विजेता से भिड़ेंगे। अगासी ग्रुप से स्टेफनोस सिटिसिपास पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। दूसरे स्थान के लिये नडाल, मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव और डेनिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें