फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी का बड़ा असर, भारत नहीं आएंगे रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स

Tue, 06 Dec 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : getty
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर पहले ही इस साल स्टार खिलाड़ियों को जुटाने के लिए जूझ रहे आईपीटीएल को झटका लगा है कि क्योंकि भारत में मौजूदा ‘आर्थिक माहौल’ के चलते स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स मौजूदा सीजन में इस लीग में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग के संस्थापक और भारत के सबसे सफल डबल्स खिलाड़ियों में से एक महेश भूपति ने इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी की पुष्टि की है। फेडरर किसी टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन उनके इंडियन एसेस का हिस्सा बनने की उम्मीद थी जबकि सेरेना सिंगापुर स्लैमर्श टीम का हिस्सा थीं।

भूपति ने अपने बयान में कहा, ‘‘इस साल हमारे सामने चुनौतियां हैं और हमें इनसे पार पाने की उम्मीद है। भारत में मौजूदा आर्थिक हालात और पैसे खर्च करने को लेकर अनिश्चितता को देखते हुए मैंने रोजर और सेरेना दोनों से बात की और उन्हें स्थिति के बारे में बताया। पहले दो सीजन में उन्होंने आईपीटीएल का काफी समर्थन किया और हम भविष्य में उन्हें दोबारा जोड़ने को लेकर बेताब हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान चरण के बाद यूएई रायल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है जबकि उसके बाद इंडियन एसेस का नंबर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें