भारतीय टेनिस स्टार और विश्व में पुरुष युगल में तीसरी वरीयता रखने वाले लिएंडर पेस ने चेन्नई ओपन में फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन के साथ कोर्ट में उतरने का फैसला किया है। चेन्नई ओपन 2012 के अंत और 2013 की शुरुआत 31 दिसंबर से होने वाली है। इससे पहले पेस चेन्नई ओपन में पुरुष युगल खिताब को दो बार अपने नाम कर चुके है। पहला खिताब उन्होंने 2011 में महेश भूपति के साथ मिलकर जीता था, जबकि दूसरे खिताब के दौरान जानको टिपसारेविक उनके साथी थे।
पेस ने इस वर्ष काफी शानदार प्रदर्शन किया और इस वर्ष चार खिताब अपने नाम किए। इन खिताबों में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी शामिल है। पेस की पूरी कोशिश होगी कि वह इस बार चेन्नई ओपन जीतकर हैट्रिक लगाए। उनके साथी खिलाड़ी वेसेलिन का प्रदर्शन भी इस बार शानदार रहा है। वेसेलिन ने इस वर्ष तीन युगल खिताब अपने नाम किए है।