कोरोना के कारण पिछले आठ महीने से बंद घरेलू टेनिस टूर्नामेंट 16 नवंबर से फिर शुरू होंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाकी खेलों की तरह प्रतिस्पर्धी टेनिस भी 16 जून से बंद है।
एआईटीए के अनुसार टूर्नामेंट अंडर-12,अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग से ही शुरू होंगे। टूर्नामेंट तीन दिन के भीतर ही होंगे और अधिकतम 32 ड्रॉ ही संभव होंगे। एआईटीए ने यह भी चेताया कि सर्किट के आधिकारिक टूर्नामेंटों से इतर कोई निजी टूर्नामेंट उसकी अनुमति के बगैर नहीं कराया जा सकेगा। टूर्नामेंट प्रदेश के भीतर ही होंगे और अंतर जिला टूर्नामेंटों को लेकर फैसला संबंधित प्रदेश संघ लेंगे।