सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच लगातार दूसरे वर्ष भी टेनिस एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी के स्थान पर कायम हैं। वर्ष 2012 के लिए जारी एटीपी रैंकिंग के अनुसार जोकोविच 12920 अंकों के साथ वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। इसके अलावा स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 10265 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे और स्पेन के राफेल नदाल चौथे नंबर पर हैं।
चेक गणराज्य को पहली बार डेविस कप विजेता बनाने वाले रादेक स्टेपानेक जबरदस्त छह पायदान की छलांग से 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-20 स्टार : नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, एंडी मरे, राफेल नदाल, डेविड फेरर, थामस बर्डिच, जुआन मार्टिन डेल पोत्रो, जो विल्फ्रेड सोंगा, जानको टिप्सारेविच, रिचर्ड गास्क्वेट।