फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव ने टाप सीड अक्षय को चौंकाया

Wed, 17 Oct 2012 11:24 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राघव जयसिंघानी ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त आई बी अक्षय को फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के अंडर-16 लड़कों के वर्ग में आज 6-2, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। दूसरी वरीयता प्राप्त विष्णु बी प्रसाद ने तीन सेटों के कडे़ संघर्ष में कुशन नाथ को 6-2, 3-6, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। चौथी सीड पंजाब के फतेहदीप सिंह ने सिद्धार्थ आनन्द को 6-1, 6-0 से पीटा।
विज्ञापन


दो अन्य उलटफेर में छठी सीड दीपक विश्वकर्मा और सातवीं वरीव ध्रुव पाल सिंह भी हारकर बाहर हो गए। एम साई निखिल ने दीपक को 7-5, 6-4 से और आर्यन गोविस ने ध्रुव को 6-2, 6-1 से हराया। नौवीं सीड रसवंत सिंह को दलवीर सिंह ने 6-4, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। लडकियों के अंडर-16 वर्ग में स्नेहल उमेश माने ने तीसरी सीड कर्मन कौर थांडी को 1-6, 6-4, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। लड़कियों में टाप सीड एस स्नेहा देवी, दूसरी सीड प्रांजला यादलापल्ली, चौथी वरीय अक्षरा इसका और पांचवी सीड हिमानी मोर ने आसान जीत दर्ज की और तीसरे दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें