फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार करोड़ की छत तले मैच जीत गए, मगर शर्त हार गए राफेल नदाल

Fri, 02 Sep 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राफेल नदाल - फोटो : getty
विज्ञापन
यूएस ओपन में सीधे सेटों में मैज जीतने के बाद स्टार प्लेयर राफेल नदाल शर्त हार गए। दरअसल यूएस ओपन के दौरान आर्थर ऐशे स्टेडियम की छत को पहली बार बंद किया गया था। इसके बाद नदाल के सामने चुनौती थी कि वो टेनिस बॉल स्टेडियम की छत पर पहुंचाएं।
विज्ञापन


मैच के बाद एक इंटरव्यू में पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वो छत तक बॉल पहुंचा सकते हैं। नदाल के 205 फुट की छत तक बॉल मारने की कोशिश की मगर वो कुछ दूरी से चूक गए। इसके बाद नदाल ने कहा कि वो इस बेमिसाल स्टेडियम की छत तक बॉल नहीं पहुंचा पाए। यह उनके लिए लगभग नामुमकिन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

नदाल के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड

टेनिस - फोटो : getty
इसके साथ ही नदाल ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया। यूएस ओपन में छत के नीचे जीत दर्ज करने वाले नदाल पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यूएस ओपन में चौथी वरीयता प्राप्त नदाल ने एक हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी इस छत के नीचे इटली के एंड्रियास सेप्पी को हराया।

मैच के दूसरे सेट के दौरान बारिश ने खलल डाला और बस चंद मिनटों के अंदर स्टेडियम में छत यह हाई-टेक लगा दी गई। नदाल ने यह मैच 6-0, 7-5, 6-1 से जीता। जीत के साथ नदाल यूएस ओपन के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

मैच के बाद नदाल ने कहा कि यह स्टेडियम कमाल का है। उन्हें यहां काफी सपोर्ट मिला। नदाल जीत के बाद काफी उत्साह ने नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें