स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 11वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स की ट्रॉफी जीतकर अपनी नंबर एक की रैंकिंग भी बरकरार रखी है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को आसानी से 6-3, 6-2 से मात देकर रिकॉर्ड 31वें मास्टर्स खिताब पर कब्जा किया।
नडाल अगर हार जाते तो वह अपना शीर्ष स्थान फेडरर को गंवा देते। इस खिताबी जीत के दौरान 31 वर्षीय नडाल ने अपने दो प्रतिद्वंद्वियों में से एक को पीछे छोड़ा तो एक के रिकॉर्ड की बराबरी की।
नडाल का यह 47वां मास्टर्स 1000 फाइनल था। इस मामले में उन्होंने स्विस स्टार रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 47 फाइनल में से 27 जीते 20 हारे। वहीं नदाल ने 31वां मास्टर्स खिताब जीतकर सर्बिया के नोवाक जोकोविच (44 फाइनल, 30 जीत) को पीछे छोड़ा।