फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2017: राफेल नडाल ने 16वां ग्रैंडस्लैम टाइटल जीता

Mon, 11 Sep 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : twitter/us open
विज्ञापन
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को फ्लशिंग मीडोज में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सीधे सेटों में हराकर तीसरी बार यूएस ओपन का टाइटल जीता। इसी के साथ उन्होंने अपने करियर के 16वें ग्रैंडस्लैम टाइटल पर कब्जा किया। बता दें कि नडाल ने अब तक 10 बार फ्रेंच ओपन, तीन बार यूएस ओपन, दो बार विंबलडन और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
विज्ञापन


स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी ने न्यूयॉर्क में रविवार को यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स फाइनल में केविन एंडरसन को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर खिताब जीता। इसी के साथ 31 साल के नडाल ने साल 2013 के बाद पहली बार एक साल में दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया। उन्होंने जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। 

नडाल ने मुकाबले में केविन एंडरसन को शुरुआत से ही हावी होने का कोई मौका नहीं दिया और तीन सेट में आसानी से जीत दर्ज की। नडाल का एंडरसन के खिलाफ रिकॉर्ड अब 5-0 हो गया है। अपने करियर का 23वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे नडाल ने 31 वर्षीय एंडरसन को अपनी सर्व से पूरे समय परेशान रखा और मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरर से अब सिर्फ इतने पीछे हैं नडाल

राफेल नडाल और रॉजर फेडरर - फोटो : twitter
नडाल पुरुष टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर के नाम दर्ज है। फेडरर ने 19 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पीट सैम्प्रास (14), चौथे स्थान पर सर्बिया के नोवाक डीजोकोविक (12) और ऑस्ट्रेलिया के रॉय इमर्सन (12) तथा पांचवें स्थान पर स्वीडन के बीजोर्न बोर्ग (11) काबिज हैं। 

बता दें कि इस वर्ष चार ग्रैंडस्लैम रॉजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच ही साझा हुए। फेडरर ने जहां ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन खिताब जीते तो नडाल ने फ्रेंच व यूएस ओपन खिताब पर कब्जा किया। 

खिताब जीतने के बाद नडाल ने कहा, 'इस साल जो भी हुआ वो अविश्वसनीय है। पिछले कुछ वर्षों से चोट और अन्य दिक्कतों की वजह से अच्छा नहीं खेल पा रहा था। इसलिए यह जीत बहुत भावनात्मक है।'

वहीं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने अपने आदर्श नडाल की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि हम समान उम्र के हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैंने आपको पूरी जिंदगी खेलते हुए देखा है। आप इस खेल के सबसे कड़े प्रतिस्पर्धियों में से एक हैं और खेल के महान एम्बेसडर हैं। मैं इस मुकाबले में ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं कर रहा था, लेकिन मैं फिर दमदार वापसी करूंगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें