फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल नडाल ने बनाई यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह, डोमीनिक ने निकाल दिए थे पसीने

Wed, 05 Sep 2018 03:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। दिल थाम लेने वाले एक मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त डोमीनिक थिएम को पांच सेट में हराते हुए उन्होंने सातवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


चार घंटे और 49 मिनट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने  0-6, 6-4, 7-5, 6-7 (4/7), 7-6 (7/5) से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में अब नडाल का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त युआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा जिन्होंने जान इस्नर को हराकर तीसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

नडाल ने पहले सेट में अपनी तीनों सर्विस गंवाई जबकि तीसरे और चौथे सेट में भी उन्होंने सर्विस गंवाने के बाद वापसी की। थिएम ने मैच में 18 ऐस और 74 विनर लगाए लेकिन उन्हें 58 गलतियों का खामियाजा उन्हें हार के साथ चुकाना पड़ा।
विज्ञापन


यह मौजूदा यूएस ओपन में नडाल का सबसे लंबा मैच था। नडाल ने मैच खेलने के बाद कहा, 'मुझे बेहद मुश्किल से यह जीत हासिल हुई। मुझे डोमीनिक के लिए बुरा लग रहा है। वह एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ मेरे करीबी दोस्त हैं।

वर्ष 2009 के चैंपियन अर्जेन्टीना के डेल पोत्रो ने स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 6-7 (5/7), 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें