दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल टखने की चोट से उबरते हुए छह माह बाद एक बार फिर से टेनिस कोर्ट पर उतरने के लिए तैयार हैं। नदाल ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह इस महीने के अंत में अबुधाबी में होने वाली मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के जरिये एक बार फिर से कोर्ट पर वापसी करेंगे। 11 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नदाल विंबलडन के दूसरे राउंड में मिली हार के बाद से ही टेनिस कोर्ट से दूर हैं।
गौरतलब है कि स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नदाल घुटने की चोट के कारण दो महीने कोर्ट में नहीं उतरे। घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन में भी नदाल हिस्सा नहीं ले सके थे। नदाल ने चोट के बाद कहा था कि ‘मैं वास्तव में कोर्ट में उतरना चाहता हूं लेकिन मुझे चोट से पूरी तरह उबरने के लिए कुछ समय चाहिए। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही कोर्ट पर उतरूंगा।’