मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन के एक क्वार्टर फाइनल मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 14 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके टेनिस जादूगर राफेल नदाल को हार का सामना करना पड़ा।
थामस बर्डेच और नदाल के बीच मेलबर्न में क्वार्टर फाइनल का मैच हुआ। करीब 2 घंटे 13 मिनट तक चले इस मैच में थामस के बेहतरीन खेल के आगे नडाल की एक न चली।
नदाल पूरे मैच के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए। टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए थामस ने नदाल को 6-2, 6-0, 7-6 सेटों के साथ मात दी।
इससे पहले रोजर फेडरर भी टूर्नामेंट में हार के बाद बाहर हो चुके है। नदाल के खिलाफ मैच जीतकर थामस सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके है।
वहीं, क्वार्टर फाइनल के एक और मैच में ब्रिटेन के एंडी मरे और ऑस्ट्रेलिया के निक क्रग्योस के बीच खेला जाएगा। मैच का विनर फाइनल में पहुंचने के लिए थामस के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगा।