फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदाल ने जीत के साथ की टेनिस कोर्ट में वापसी

Wed, 06 Feb 2013 12:57 PM IST
वीना डेल मार (चिली)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोट से उबरने के बाद स्पेन के राफेल नदाल ने सात महिने बाद टेनिस कोर्ट पर जीत के साथ शानदार वापसी की है। अर्जेंटीना के अपने जोडी़दार जुआन मोनाको के साथ उन्होंने मंगलवार को चिली ओपन के पुरुष युगल में पहला मैच जीत लिया।
विज्ञापन


अपने पहले मैच में नदाल और मोनाको ने चेक गणराज्य की जोडी़ फ्रेंटिसेक सेरमूक और लुकास ड्लोही की जोडी़ को 6-3, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला 65 मिनट तक चला। 11 बार ग्रैंड स्लेम के विजेता रहे नदाल पुरुष एकल मुकाबले की शुरूआत अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडेरिको डेल्बोनिस के खिलाफ करेंगे। डेल्बोनिस ने गुइडो पेल को 2-6, 7-6 (7/4), 7-6 (7/1) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है।         

इससे पूर्व नदाल  जून 2012 में विंबलडन में चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से दूसरे दौर का मुकाबला हार गए थे। उसके बाद घुटने में चोट लगने के कारण वह सात महिने तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें