फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर का ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड दिमाग में नहींः नडाल 

Wed, 08 Jan 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई ओपन में उनका ध्यान रोजर फेडरर के सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर नहीं रहेगा। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल फ्रेंच और यूएस ओपन के खिताब जीते थे और वह स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी के 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब से अब केवल एक खिताब पीछे हैं।

विज्ञापन


फेडरर 2009 से शीर्ष पर काबिज हैं। तब उन्होंने पीट संप्रास के 14 खिताब का रिकॉर्ड तोड़ा था। नडाल अगर आस्ट्रेलियाई ओपन में जीत दर्ज करते हैं तो वह अपने पसंदीदा फ्रेंच ओपन में एक नया लक्ष्य तय कर सकते हैं। लेकिन स्पेन के इस खिलाड़ी ने इस रिकार्ड को खास महत्व नहीं दिया।

उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके (फेडरर के रिकार्ड) बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं। मेरा लक्ष्य अच्छी टेनिस खेलना, इस खेल का लुत्फ उठाना और खुश रहना है। अगर ऐसा होता है और मैं स्वस्थ रहता हूं तो फिर जिन प्रतियोगिताओं में मैं हिस्सा लेता हूं उनमें अच्छे परिणाम हासिल करना लक्ष्य है।' नडाल का तात्कालिक लक्ष्य स्पेन को पहले एटीपी कप में खिताब दिलवाना है। एएफपी पंत नमितानमिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें