फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: नडाल 12वीं बार इटालियन ओपन के फाइनल में

Sun, 16 May 2021 07:53 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 500वां क्लेकोर्ट मैच खेलते हुए राफेल ने रेली को 6-4, 6-4 से हराया 
  • नडाल की निगाह फाइनल मैच जीतकर जोकोविच के 36 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर है 
  • राफेल चौथी बार किसी एक स्पर्धा के दस या ज्यादा खिताब भी जीतना चाहेंगे। उन्होंने फ्रेंच ओपन (13), बार्सिलोना (12) और मोंटे कार्लो (11) में ऐसा किया है 
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : @atptour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने अमेरिका के रेली ओपेलका को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर 12वीं बार इटालियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उनकी टक्कर शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच और इटली के लोरेंजो सोनेगो के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।

विज्ञापन


अपना 500वां क्लेकोर्ट मैच खेलते हुए नडाल ने एक घंटा 32 मिनट में जीत हासिल की। राफेल ने कहा कि फाइनल में पहुंचना मनोबल बढ़ाने के लिए अच्छा है। मोंटेकार्लो और मैड्रिड में राफा फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। इससे पहले जोकोविच ने शनिवार को वर्षा से बाधित क्वार्टर फाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 4-6, 7-5, 7-5 से हराया। पांच बार इटालियन ओपन जीत चुके जोकोविच लगातार 8वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। अन्य क्वार्टर फाइनल में लोरेंजो सोनेगो ने सातवीं वरीयता के रूस के आंद्रेय रूबलेव को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। लोरेंजो का यह पहला मास्टर्स सेमीफाइनल है। 

-नडाल की निगाह फाइनल मैच जीतकर जोकोविच के 36 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर है 
-साथ ही वह चौथी बार किसी एक स्पर्धा के दस या ज्यादा खिताब भी जीतना चाहेंगे। उन्होंने फ्रेंच ओपन (13), बार्सिलोना (12) और मोंटे कार्लो (11) में ऐसा किया है 
विज्ञापन


इगा-प्लिसकोवा में महिला वर्ग का फाइनल 
महिला वर्ग में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा और पोलैंड की इगा स्वितेक  के बीच खिताबी टक्कर होगी। इगा ने एक ही दिन में दो मैच जीतकर पहली बार डब्ल्यूटीए1000 फाइनल में प्रवेश किया। इगा ने क्वार्टर फाइनल में स्वितोलिना को 6-2, 7-5 से और सेमीफाइनल में कोको गॉफ को 7-6, 6-3 से हराया। प्लिसकोवा ने पेट्रा मार्टिक को 6-1, 3-6, 6-2 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें