नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर को गुरुवार को फ्रेंच ओपन पुरुष के ड्रॉ में एक ही हाफ में जगह मिली है। इसका मतलब हुआ कि तीनों में से कोई एक खिलाड़ी फाइनल में पहुंच सकता है। पिछले साल जोकोविच को हराकर 13वीं बार फ्रेंच ओपन के चैंपियन बनने वाले नडाल क्वार्टरफाइनल में आंद्रे रूबेलेव से भिड़ सकते हैं तो वहीं, फेडरर के सामने अंतिम आठ में जोकोविच की चुनौती हो सकती है। इसके अलावा नडाल का सामना क्वार्टरफाइनल में आंद्रेइ रूबलेव से हो सकता है। बता दें कि 'द बिग थ्री' के नाम से मशहूर इन तीनों खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। फेडरर और नडाल 20-20 खिताब के साथ शीर्ष पर है तो वहीं जोकोविच के नाम 18 खिताब है।