इटालियन ओपन के फाइनल में राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को 6-0 4-6 6-1 से हरा दिया है। नोवाक जोकोविच को हराकर राफेल नडाल ने नौंवी बार इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।
पहला सेट 6-0 से हारने के बाद जोकोविच ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया। हालांकि नडाल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीसरे सेट में भी जोकोविच को 6-1 से हराकर इटालियन ओपन चैंपियन बनने में सफल रहे।
नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच यह 54वीं भिड़ंत थी।
वहीं महिलाओं में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने ब्रिटिश खिलाड़ी जोहाना कोंटा को
6-3,6-4 से पराजित कर इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया। यह प्लिस्कोवा के कॅरिअर का सबसे बड़ा क्ले कोर्ट खिताब है। 2016 यूएस ओपन की उपविजेता अब सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में सिमोना हालेप को हटाकर दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी बन जाएगी।