इटली के फैबियो फोगनिनी ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस के सेमीफाइनल में राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित कर दिया। दूसरे सेट में उनके प्रदर्शन के बाद अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन से पहले उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं।
स्पेन के 32 वर्षीय खिलाड़ी ने घुटने की चोट के बाद पिछले महीने इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में रोजर फेडरर के खिलाफ हट गए थे। उसके बाद वह मियामी मास्टर्स से भी हट गए थे। 15 मैचों में यह चौथी बार है कि जब फोगनिनी ने नडाल को पराजित किया है। वह उन चुनींदा सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को क्लेकोर्ट पर एक बार से ज्यादा पराजित किया है।