फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल नडाल लगातार 800 हफ्तों तक शीर्ष 10 में बने रहने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Mon, 18 Jan 2021 07:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : @atptour
विज्ञापन

स्पेन के टेनिस दिग्गज और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे अब लगातार 800 हफ्तों तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने इस मामले में जिमी कोनोर्स के 789 हफ्ते तक शीर्ष 10 में बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्पेन के दिग्गज नडाल 18 साल की उम्र में अप्रैल 2005 में पहली बार शीर्ष 10 रैंक में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। नडाल 2005 से अब तक 15 साल के सफर में 209 हफ्ते तक शीर्ष पर, 361 हफ्ते तक दूसरे, 57 हफ्ते तक तीसरे, 54 हफ्ते तक चौथे स्थान पर रहे।  



वैसे सबसे ओवरऑल अधिक हफ्ते तक शीर्ष 10 रैंकिंग में बने रहने के रिकॉर्ड अभी भी स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के नाम पर दर्ज है। वह कुल 931 हफ्ते तक शीर्ष 10 में रहे हैं, जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर 816 हफ्तों के साथ हैं जिमी कोनोर्स।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें