फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्लेकोर्ट किंग' राफेल नडाल की बादशाहत कायम, थिएम को हराकर जीता 11वां फ्रेंच ओपन खिताब

Mon, 11 Jun 2018 04:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन

क्लेकोर्ट के किंग और दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर 11वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में नडाल ने पहला सेट 59वें मिनट में, दूसरा 52वें मिनट और तीसरा सेट 51वें मिनट में जीता। 

विज्ञापन

 
बता दें कि यह उनका कुल 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। उनसे आगे अब सिर्फ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (20) हैं। वह किसी भी एक ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने के मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर की बराबरी कर लिए। दोनों खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 11-11 बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। फेडरर ने 11 बार विबंलडन के फाइनल में प्रवेश किया था। 

 
नडाल को इस साल मैड्रिड में और पिछले साल रोम में थिएम ने मात दी थी लेकिन लाल बजरी पर नडाल को हराना बेहद मुश्किल था और वही हुआ। नडाल ने फ्रेंच ओपन में अपनी 86वीं जीत दर्ज की। नडाल ने अर्जेंटीना के मार्टिन डेल पोत्रो को जबकि थिएम ने इटली के मार्को सेचिनातो को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


अपने 24वें ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे नडाल को पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेल रहे थिएम ने पहले सेट में चुनौती देने की कोशिश की और कुछ हद तक कामयाब भी रहे लेकिन जल्द ही ब्रेक प्वाइंट लेकर राफा ने अपना दबदबा कायम कर लिया। दूसरे सेट में नदाल पूरी तरह हावी रहे। तीसरे सेट की शुरुआत में नडाल की उंगली में कुछ दिक्कत हुई लेकिन उनके विनर्स देखकर साफ लगा कि राफेल क्यों दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं।

इससे पहले जीत चुके 10 फ्रेंच ओपन खिताब

राफेल नडाल
गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। वह 1995 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं। वहीं, मौजूदा विजेता नडाल 10 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इससे पहले उन्होंने जब भी फ्रेंच ओपन में कदम रखा है जीत हासिल की है। 

बता दें कि थीम ने नडाल को 7-5, 6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। दोनों के बीच 2014 से अभी तक 9 मैच हुए हैं, जिसमें 3 बार थीम को जीत मिली जबकि 6 बार नडाल हावी रहे हैं। साल 2017 के सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों के बीच भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें नडाल ने बाजी मारी थी। मालूम हो कि हाल ही में एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 मैड्रिड टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में नडाल को मात दी थी। 

कब-कब जीते फ्रेंच ओपन खिताब 

Rafael Nadal
फ्रेंच ओपन खिताब जीते
2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017

अन्य ग्रैंड स्लैम जीत 
यूएस ओपन : 2010, 2013, 2017
विंबलडन : 2008, 2010
ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2009
विज्ञापन

सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी 

राफेल नडाल - फोटो : EPA
 
नाम                 देश         खिताब 
रोजर फेडरर    स्विट्जरलैंड     20
राफेल नडाल     स्पेन      17
पीट संप्रास     अमेरिका     14
राय एमरसन     ऑस्ट्रेलिया     12
जोकोविच     सर्बिया     12
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें