फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नडाल और जोकोविच ने माना, टेनिस के शुरू होने में करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Fri, 17 Apr 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
विज्ञापन

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को लगता है कि कोरोना महामारी के चलते टेनिस टूर्नामेंटों के जल्द ही शुरू होने की संभावना नहीं है। वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का कहना है कि टेनिस को दर्शकों के बिना वापसी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


नडाल ने कहा, ‘टेनिस वैश्विक खेल है। इसके लिए काफी लोग एक दूसरी जगह जाते हैं। मुझे किसी भी टूर्नामेंट के जल्दी शुरू होने की संभावना मुश्किल दिखती है। अगर आप दर्शकों के बिना खेल सकते हैं तो मुझे खुशी होगी लेकिन लगता है कि यह काफी मुश्किल होगा।’
विज्ञापन


जोकोविच ने कहा, ‘यह आसान फैसला नहीं है। मैं तैयार हूं लेकिन मुझे लगता है कि हमें कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें