ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु से चीन की खेल साम्रगी बनाने वाली लि निंग ने लगभग 50 करोड़ रुपये का चार साल का करार किया है। इस रिकॉर्ड करार से पहले चीन की कंपनी ने पिछले महीने किदांबी श्रीकांत से इतने समय के लिए 35 करोड़ रुपये का करार किया था।
भारत में लि निंग की साझेदार सनलाइट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेंद्र कपूर ने बताया,‘सिंधु का करार बैडमिंटन की दुनिया में सबसे बड़े करारों में से एक है। लगभग 50 करोड़ रुपये के करार में स्पोंसरशिप और उपकरण शामिल हैं। यह उस तरह का करार है जैसा पूमा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से किया।
सिंधु को 40 करोड़ रुपये स्पोंसरशिप के लिए मिलेंगे, जबकि बाकी की राशि में उपकरण शामिल है।’ पूमा ने 2017 में कोहली के साथ आठ साल के लिए 100 करोड़ रुपये का करार किया था जो सालाना लगभग 12.5 रुपये का है। रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु की लोकप्रियता में जबदस्त इजाफा हुआ था। पिछले साल फोर्ब्स की सूची में वह दुनिया में कमाई करने के मामले में सातवें स्थान पर हैं।