देश की स्टार शटलर पीवी सिंधु और सायना नेहवाल प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की नीलामी में पुरानी टीमों के साथ बरकरार हैं। बता दें कि तीसरे सीजन की इस नीलामी में एचएस प्रणय सबसे महंगे खिलाड़ी रहे प्रणय को नई टीम अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने 62 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं, किदांबी श्रीकांत को भी उनकी टीम ने 'राइट टू मैच' कार्ड के जरिए अपने साथ बरकरार रखा है।
पढ़ेंः- KBC 9: हॉट सीट पर बैठी पीवी सिंधु के सामने लड़खड़ाई बिग बी की जुबान, ऐसे डाला गलती पर पर्दा
गौरतलब हो कि नए नियम के मुताबिक टीम में बरकरार रखने वाले खिलाड़ियों को पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा रकम दिए जाने का प्रावधान है। जबकि 'राइट टू मैच' कार्ड के इस्तेमाल से खरीदे गए खिलाड़ियों की फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस बार सिंधु को 48.75 लाख, साइना को 41.25 लाख और श्रीकांत को 56.10 लाख मिलेंगे।